आईये ईर बीर फत्ते सुनें । साथ में कुछ और गीत । मौक़ा अमिताभ के जन्मदिन का ।
आज अमिताभ बच्चन का पैंसठवां जन्मदिन है । रेडियोवाणी का ताल्लुक चूंकि संगीत की दुनिया से है इसलिए हम आज अमिताभ के गाये कुछ गीत आप तक पहुंचायेंगे ।
तो चलिए पहले आपको 'ईर बीर फत्ते' सुनवाया जाये ।
दरअसल ये गीत हमारी पत्नी को बहुत पसंद है ।
लेकिन उस ज़माने में जब ये अलबम आया था, हम ख़रीद नहीं पाए ।
अब ये मिलता नहीं ।
तो इंटरनेट पर ही सुनना पड़ता है ।
आईये ईर बीर फत्ते की कहानी सुनें ।
बस एक ही शिकायत रहती है इस एलबम से ।
अगर इसमें म्यूजिक थोड़ा धीमा और आवाज़ थोड़ी बुलंद होती तो कितना अच्छा रहता ।
चलिए अमिताभ के जन्मदिन पर 'ईर बीर फत्ते' सुना जाये ।
|
ये है अमिताभ का गाया फिल्म 'सिलसिला' का गीत । नीला आसमां सो गया । कई लोग मानते हैं कि इसमें अमिताभ की आवाज़ सुरीली नहीं है । पर मुझे ये गीत बहुत पसंद है, ये गीत अपने संगीत, बोलों और अदायगी की वजह से बहुत ख़ास है । आपका क्या कहना है ।
|
और ये मिस्टर नटवरलाल फिल्म का गीत । राजेश रोशन की तर्ज़ है ।
कमाल का गीत है ये । उन दिनों से प्रिय है जब विविध भारती पर कभी कभी सुनाई देता था और हम कान लगाकर सुनते
थे ।
|
अमिताभ बच्चन को जन्मदिन मुबारक ।
चिट्ठाजगत पर सम्बन्धित: ईर-बीर-फत्ते, नीला-आसमां-खो-गया, मिस्टर-नटरवलाल, eir-beer-fatte, neela-aasman, aao-bachchon, aby-baby,
Read more...अब sms के ज़रिए पाईये ताज़ा पोस्ट की जानकारी