Showing posts with label जयशंकर प्रसाद. Show all posts

Saturday, August 11, 2007

ज्ञान जी की छुट्टी और जयशंकर प्रसाद का गीत आशा भोसले की आवाज़ में

आज बड़ी माथापच्‍ची की । दरअसल मेरी इस पोस्‍ट का शीर्षक होना चाहिये था—ज्ञान जी की छुट्टी और शंकर हुसैन फिल्‍म के बाकी गाने । क्‍योंकि आज सबेरे पता चला कि रेलगाड़ी वाले ज्ञान जी छुट्टी मना रहे हैं तो सोचा शंकर हुसैन फिल्‍म के गानों की अपनी श्रृंखला को पूरा कर दिया जाए । एक गाना तो कहीं से प्राप्‍त हो गया लेकिन दूसरा कमबख्‍त चल नहीं रहा, म्‍यूजिक इंडिया ऑन लाइन पर आज कोई गड़बड़ है । ये गाना वहीं उपलब्‍ध है । इसलिये ये पोस्‍ट तो हुई मुल्‍तवी ।

बहरहाल—इस बीच मुझे आशा भोसले की आवाज़ में एक अद्भुत रचना मिल गयी ।
शायद कभी विकास ने इसकी चर्चा की थी । संगीतकार जयदेव ने आशा भोसले का एक अलबम तैयार किया था । इसमें महादेवी वर्मा का एक गीत था, एक जयशंकर प्रसाद का गीत और शायद बाकी मीरा के भजन थे । ये रिकॉर्ड विविध भारती में तो है । लेकिन इंटरनेट पर मुझे केवल जयशंकर प्रसाद की रचना ही मिल सकी ।

सुनिए- आशा जी ने‍ कितना अद्भुत गाया है । थोड़े दिन पहले मैं ने पाब्‍लो नेरूदा वाली पोस्‍ट पर कहा था कि क्‍या हमारे यहां साहित्यिक रचनाओं का मशहूर लोग वाचन नहीं कर सकते । फिर ये तो गायन है । लेकिन इसके बाद ऐसा हुआ क्‍यों नहीं ये विचारणीय है ।

जब आप इसे सुनेंगे तो पायेंगे कि आशा जी ने ‘कलह’ को कलय गाया है । शायद धुन की मजबूरी रही होगी । पर इस रचना को सुनना एक अविस्‍मरणीय अनुभव है ।

ज्ञान जी सुन रहे हैं ना ।

इस गीत को सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तुमुल-कोलाहल-कलह में मैं हृदय की बात रे मन
विकल होकर नित्‍य-चंचल, खोजती जब नींद के पल
चेतना थक-सी रही तब मैं मलय की वात रे मन
तुमुल-कोलाहल-कलह में मैं हृदय की बात रे मन ।।

चिर-विषाद-विलीन मन की इस व्‍यथा के तिमिर-वन की
मैं उषा सी ज्‍योति-रेखा, कुसुम विकसित प्रात रे मन
जहाँ मरु-ज्वाला धधकती,चातकी कन को तरसती,
उन्हीं जीवन-घाटियों की, मैं सरस बरसात रे मन ।
पवन की प्राचीर में रूक, जला जीवन जी रहा झुक
इस झुलसते विश्‍व-दिन की, मैं कुसुम-ऋतु रात रे मन
चिर निराशा नीरधर से, प्रतिच्छायित अश्रु-सर में,
मधुप-मुखर-मरंद-मुकुलित, मैं सजल जलजात रे

Technorati tags:
जयशंकर प्रसाद,
आशा भोसले,
तुमुल कोलाहल ,
jai shankar prasad,
tumul kolahal,

Read more...

अब sms के ज़रिए पाईये ताज़ा पोस्‍ट की जानकारी

परिचय

संगीत का ब्‍लॉग । मुख्‍य-रूप से हिंदी-संगीत । संगीत दिलों को जोड़ता है । संगीत की कोई सरहद नहीं होती ।

Blog Archive

ब्‍लॉगवाणी

www.blogvani.com

  © Blogger templates Psi by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP