ओ रे कन्हैया किसको कहेगा तू मैया--किशोर कुमार की आवाज़
कुछ गाने वाक़ई ग़ायब हो जाते हैं । ये गीत पहले रेडियो पर बहुत सुनाई देता था । पर आज ये ग़ायब है । ये तो याद भी नहीं आता अगर ममता जी अपनी गुनगुनाहट से इसे याद ना दिलातीं । कल जब वो इस गाने को गुनगुना रही थीं तो समझिये कि हम विकल हो गये । कहीं से भी इस गाने को खोजा, झाड़ा पोंछा और ले आए हैं आपके लिए । मुझे ये बहुत ग्रामीण-गीत लगता है । ग्रामीण भावनाओं से ओतप्रोत । किशोर कुमार ने आमतौर पर ऐसे गीत नहीं गाए । इसलिए ये गीत उन्हें एकदम अलग मिज़ाज में पेश करता है । इंदीवर ने लिखा । संगीत कल्याण जी आनंद जी का । सन 1971 में आई थी फिल्म छोटी बहू । कलाकार थे राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर ।
तो चलिए नॉस्टेलजिक हो जाएं । गाने की अवधि है तीन मिनिट बीस सेकेन्ड
हे रे कन्हैया किसको कहेगा तू मैया
जिसने तुझको जन्म दिया के जिसने तुझको पाला
मानी मान्यताएं और देवी-देव पूजे पीर सही देवकी ने
दूध में नहलाने का गोद में खिलाने का सुख पाया यशोदा जी ने
एक ने तुझको जीवन दिया रे एक ने जीवन संभाला
कन्हैया किसको कहेगा तू मैया ।।
मरने के डर से भेज दिया घर से देवकी ने रे गोकुल में
बिना दिये जन्म यशोदा बनी माता, तुझको छुपाया आंचल में
एक ने तन को रूप दिया रे, एक ने मन को ढाला
कन्हैया किसको कहेगा तू मैया ।।
जन्म दिया हो चाहे पाला हो किसी ने, भेद ये ममता ना जाने
कोई भी हो जिसने दिया हो प्यार मन का मन को मान उसी का
कोई भी हो जिसने दिया हो प्यार मां का, मन तो मां उसी को माने
एक ने तुझको दी है रे आंखें, एक ने दिया उजाला ।
कन्हैया किसको कहेगा तू मैया ।
अब sms के ज़रिए पाईये ताज़ा पोस्ट की जानकारी