बाबा दीले टिकवा: आईये शारदा सिन्हा को सुनें ।
रेडियोवाणी अच्छे संगीत के क़द्रदानों का मंच है । और जहां पिछले कुछ दिनों से मैं आपको भूपेन हज़ारिका के गीतों की महफिल सजाए हुए हूं तो इसी बीच आज अचानक शारदा सिन्हा की याद आ गयी । शारदा सिन्हा की आवाज़ में ग़ज़ब की कशिश है । गांव की सच्ची और अच्छी आवाज़ हैं शारदा जी । तो आईये आज ईस्निप्स से जुगाड़ा हुआ ये गीत सुना जाए । माफ़ी चाहता हूं कि इसके बोल मैं दे नहीं पा रहा हूं ।
ई-स्निप्स से उधार लेकर गाना चढ़ाने में खतरे ये होते हैं कि जब तक ई स्निप्स पर गाना रहे तब तक रेडियोवाणी पर भी बजता रहेगा । वहां से गया तो यहां से भी चला जाएगा । फिर भी शौक़ के लिए हम ये जोखिम उठा रहे हैं । तो आईये रविवार को रंगीन बनाएं शारदा सिन्हा की आवाज़ से । बोल हैं---बाबा दीले टिकवा ।
अब sms के ज़रिए पाईये ताज़ा पोस्ट की जानकारी