आज सुनिए स्वर-कोकिला लता मंगेशकर से मेरी बातचीत ।
आज लता जी का जन्मदिन है ।
लता जी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हो चुका है मुझे ।
फोन पर उनसे कई बार बातें हुईं हैं ।
इसलिए सोचा कि आज उनसे क़रीब दो वर्ष पहले हुई टेलीफोनिक बातचीत वैसी की वैसी सुनवा दी जाए ।
तो लता जी के जन्मदिन पर आपके लिए रेडियोवाणी का तोहफा ।
लता जी का ऑडियो इंटरव्यू । जिसमें गाने के अलावा बाक़ी मुद्दों पर ज्यादा बातें हुई हैं ।
ध्यान रहे इस बातचीत की अवधि पच्चीस मिनिट के आसपास है । इसलिए उतना समय लेकर ही सुनियेगा । लता जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं ।
कल रात जब मैं विविध भारती पर प्रसारण कर रहा था उसी समय खबर
आई कि जाने माने पार्श्वगायक महेंद्र कपूर नहीं रहे । उनसे कई बार मुलाक़ात करने का मौक़ा मिला था । ऐसे मृदुभाषी और सहज गायक कम ही हुए हैं । महेंद्र कपूर के योगदान को कम करके नहीं आंका जा सकता । हालांकि मुझे अफ़सोस है कि उन्हें केवल देशभक्ति के खांचे में ही क़ैद कर दिया गया, लेकिन गहराई से सोचें तो महेंद्र कपूर ऐसी एकमात्र आवाज़ हैं जो हमें देशभक्ति गीतों में खूब रूचती है । रेडियोवाणी की ओर से उन्हें सादर श्रद्धांजली । उनके गीतों पर शीघ्र ही विस्तार से चर्चा होगी ।
Read more...
अब sms के ज़रिए पाईये ताज़ा पोस्ट की जानकारी